फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   औधोगिक क्षेत्र

औधोगिक क्षेत्र

Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
औधोगिक क्षेत्र
भाजपा राज में विकास की पटरी पर दौड़ रहा शामली : सुरेश राणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए शासन द्वारा स्वीकृत 6.85 करोड़ रुपये से होने वाले कार्यों का बुधवार को प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने शिलान्यास किया।
शामली इंडस्ट्रीयल इस्टेट मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि समाज सहयोग के बिना सरकारें नहीं चलती। भाजपा सभी समाज को साथ लेकर चल रही है। पीएम ने तो राजनीति की परिभाषा ही बदल दी। पीएम मन की बात में छात्र, किसान, नौजवान सबसे सीधी बात करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शामली जिले के लिए प्राथमिकता पर बजट दिया है। औद्योगिक विकास के लिए पूरे प्रदेश का करीब आठ करोड़ का सालाना बजट था, जिसमें से 6.82 करोड़ शामली को दिया है। इसके लिए सीएम और औद्योगिक विकास के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को बधाई दी। कहा कि जिले में 100 से ज्यादा सड़कें बन रही हैं। तीन बाईपास बनने जा रहे हैं। पीएसी कैंप की स्थापना हो रही है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि 1983 में स्थापना के बाद औद्योगिक क्षेत्र के विकास को आज तक इतना बजट एक साथ नहीं मिला था। उन्होंने गन्ना मंत्री सुरेश राणा का आभार जताया। कुछ उद्यमियों ने कहा कि पूर्व सरकारों ने उनसे टैक्स तो वसूला लेकिन बजट कुछ नहीं दिया। कार्यक्रम में भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह, आशीष जैन, अशोक बंसल, रोहित गर्ग, आईआईए चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य, प्रमोद एरन, भाजपा नेता हरवीर मलिक, पवन तरार, परमेश तायल, अभिनव बंसल, आलोक जैन आशीष जैन, निखिल गर्ग, श्रीनिवास गोयल के अलावा जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परमहंस मौर्या, एससी विद्युत निगम सुनील कपूर आदि मौजूद थे। संचालन प्रवीण गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी दीवानगी ले रहे मोदी का नाम
प्रदेश के गन्ना मंत्री ने कहा कि सरकारें आती रहती हैं जाती रहती हैं। सालों बाद ऐसा समय आया कि पूरे सरकार के कार्यकाल के छह महीने बचे हैं, लेकिन लोग आज भी पूरी दीवानगी के साथ मोदी मोदी कर रहे हैं। चुनाव से पहले भी लोगों की जुबां पर यही नाम था।
समारोह में गूंजा वंदेमातरम का जयघोष
कार्यक्रम के दौरान देश की सीमा पर भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तानी विमान गिराने की खबर पहुंची तो उद्यमियों ने वहीं पर वंदेमातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद का जयघोष किया। वक्ताओं ने भी देश की सेना की कार्रवाई की प्रशंसा की।

बजट पर कर दी सर्जिकल स्ट्राइक
मुजफ्फरनगर आईआईए के अध्यक्ष कुश पुरी ने मजाकिया लहजे में कहा कि मंत्री जी ने पूरे प्रदेश का 90 प्रतिशत बजट शामली को दे दिया है। शामली वालों ने एक तरह से इस बजट पर स्ट्राइक कर दी है। अगली बार मुजफ्फरनगर वालों को ये काम करना पड़ेगा।
औद्योगिक क्षेत्र में ये होगा काम
सीसी रोड बनेंगी
34 सोलर लाइटें लगेंगे
नाला निर्माण ,पार्क निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed