{"_id":"5c2e54d7bdec2257114a9904","slug":"101546540247-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक में डूबने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक में डूबने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
टैंक में डूबने से बच्चे की मौत
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में खेलते हुए चार वर्षीय बच्चा खाली प्लाट में पानी से भरे टैंक में गिर गया। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने बच्चे को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बुुधवार शाम को मोहल्ला दयानंद नगर में लगभग साढ़े चार वर्षीय विवान घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह घर के बराबर में खाली प्लाट में चला गया और वहां पानी से भरे टैंक में गिर गया। बच्चे के गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के लोगों व परिजनों के तलाश करने पर बच्चा टैंक में मिला। लोगों ने बच्चे को टैंक से बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है।