फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विद्युत लाइन से करंट लगने पर युवक की मौत

विद्युत लाइन से करंट लगने पर युवक की मौत

Thu, 06 Sep 2018 11:14 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
विद्युत लाइन से करंट लगने पर युवक की मौत
करंट ने युवक की जान ली
विज्ञापन

कांधला। गोगा म्हाड़ी पर रंगाई - पुताई करते समय विद्युत लाइन से करंट लगने के कारण युवक गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया।

थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी नईम (32) पुत्र अब्बास भवनों पर रंगाई-पुताई का कार्य करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को वह गांव में ही गोगा म्हाड़ी पर पुताई करने गया था। पुताई करते समय वहां से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने पर वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से नईम को कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वहां पर देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नईम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में उसका शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed