फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली कृषि विज्ञान केंद्र का प्रशासनिक भवन ढ़ाई करोड़ रूपये की लागत से बनेगा

शामली कृषि विज्ञान केंद्र का प्रशासनिक भवन ढ़ाई करोड़ रूपये की लागत से बनेगा

Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शामली कृषि विज्ञान केंद्र का प्रशासनिक भवन  ढ़ाई करोड़ रूपये की लागत से बनेगा
शामली। कृषि विज्ञान केंद्र शामली का प्रशासनिक भवन ढाई करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के माध्यम से केंद्र सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले महीने में सरदार बल्लभ भाई कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की टीम ने शामली जिले के जलालपुर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र की 8.547 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। 23 अगस्त को सरदार बल्लभ पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कानपुर व दिल्ली के अधिकारियों की बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र शामली प्रशासनिक भवन निर्माण के सेटलमेंट प्लान पर विचार-विमर्श किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि प्रशासनिक भवन निर्माण के निर्माण के लिए दो करोड़ का इस्टीमेट बनाकर भारत सरकार के राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली को भेजा गया है। जलालपुुुर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए बजट में 50 लाख रुपये का प्राविधान किया गया। धनराशि आने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed