फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर बनाया जाएगा रिकार्ड

पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर बनाया जाएगा रिकार्ड

Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर बनाया जाएगा रिकार्ड
शामली। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण के लक्ष्य का 80 प्रतिशत 15 अगस्त से पहले ही कर लिया जाए। 15 अगस्त को वृहद पौधरोपण होगा, जिसमें लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कलक्ट्रेट और आवासीय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान बताया कि जिले को 10 लाख 11 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य शासन से मिला है। विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही सभी विभागों से पौधरोपण के लिए स्वेच्छा से सहयोग भी लिया गया है। बताया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से पहले लक्ष्य का 80 प्रतिशत पौधरोपण कर लिया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त को वृहद अभियान के रूप में जिलेभर में पौधरोपण होगा। साथ ही पौधरोपण की जियो टैगिंग भी कराई जा रही है, जिसमें पौधा रोपित करने के दौरान फोटो खींचकर अपलोड किया जा रहा है। विभागों के साथ ही ग्राम पंचायतों, स्कूलों-कॉलेजों से भी पौधरोपण में सहयोग लिया जा रहा है। पौधरोपण के बाद पौधों का संरक्षण करना भी किया जाएगा। यदि कोई पौधा सूख जाता है, तो उसके स्थान पर दूसरा पौधा रोपित किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कलक्ट्रेट, आवासीय परिसर में 250 से ज्यादा पौधों का रोपण कराया। इस दौरान जिला वनाधिकारी सूरजपाल, तहसीलदार अभयराज पांडेय, डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल, राज्य निर्माण निगम के सहायक अभियंता आरके गुप्ता, राजस्व निरीक्षक नरेश मलिक, उमर सैफ, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, झिंझाना में पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत कस्बा झिंझाना स्थित आरएसएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि विद्यालय की तरफ से 150 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें नीम, तून, शीशम, पिलखन आदि के रोपे गए हैं। इस दौरान अध्यापक परविंद्र कुमार, हरीश, ओमपाल, हारुन के अलावा कॉलेज के छात्र व छात्राएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed