{"_id":"5b522c7c4f1c1b37748b603e","slug":"101532111996-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेक्षण के लिए टीमें गठित, 23 को होगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेक्षण के लिए टीमें गठित, 23 को होगा प्रशिक्षण
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सरकार की आठ महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलने से वंचित पात्रों का चयन हेतु सर्वेक्षण के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग अलग नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। सर्वेक्षण शुरू करने से पहले 23 जुलाई को टीमों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी और परियोजना निदेशक (डीआरडीए) ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि निराश्रित महिलाओं की पेंशन योजना, वृद्धावस्था व किसान पेंशन योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना, अन्तोदय राशन कार्ड, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (आयुष्मान भारत) के लाभ से वंचित पात्रों का चयन करने के लिए सर्वेक्षण कराया जाना है। चूंकि अभी तक 2011 की जनगणना और आर्थिक सर्वे के आधार पर योजनाओं में पात्रों का चयन होता रहा, जिससे योजना का लाभ मिलने से काफी पात्र वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में अलग अलग टीमें लगाई जाएंगी। प्रत्येक नगरीय क्षेत्र का नोडल अधिकारी अलग होगा। इसके साथ ही जिले के पांचों ब्लाक पर एक एक नोडल अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र में सर्वेक्षण के लिए नामित किया गया है। सर्वेक्षण में लगी टीमों को 23 जुलाई को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सर्वेक्षण में गलतियां न होने पाएं। प्रशिक्षण के बाद भी यदि गलती की जाती है, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रशिक्षण 23 जुलाई को संबंधित नगर निकाय मुख्यालय पर और ब्लाक कार्यालय पर पूर्वाह्न 11.30 बजे होगा।
ऐसे होगा सर्वेक्षण
सर्वेक्षण के लिए जाने वाली टीम के पास योजनाओं के पहले से चयनित पात्रों की सूची होगी। नगरीय क्षेत्र में वार्ड वार खुली बैठकों में सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें पात्र व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, परिवार की आर्थिक स्थिति का ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में गांवों में बैठक करके सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त ब्यौरा का सत्यापन करने के लिए टीम पात्र आवेदक के घर पहुंचेगी। यदि ब्यौरे में दी गई जानकारी सही होगी, तभी पात्र व्यक्ति का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्र -------------------------- नोडल अधिकारी
नगर पालिका शामली ----------- तहसीलदार शामली
नगर पालिका कैराना ------------ तहसीलदार कैराना
नगर पालिका कांधला ----------- नायब तहसीलदार कैराना
नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता -------- पशु चिकित्साधिकारी, भैंसवाल
नगर पंचायत जलालाबाद ------ पशु चिकित्साधिकारी जलालाबाद
नगर पंचायत बनत ----------- पशु चिकित्साधिकारी शामली
नगर पंचायत एलम ----------- पशु चिकित्साधिकारी कांधला
नगर पंचायत थानाभवन ----- पशु चिकित्साधिकारी थानाभवन
नगर पंचायत झिंझाना ------- पशु चिकित्साधिकारी झिंझाना
नगर पंचायत ऊन ------------ तहसीलदार ऊन
शामली ब्लाक --------------- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
कांधला ब्लाक -------------- उपनिदेशक (कृषि)
कैराना ब्लाक -------------- सहायक निबंधक सहकारी समितियां
ऊन ब्लाक ----------------- जिला गन्ना अधिकारी
थानाभवन ब्लाक --------- जिला कार्यक्रम अधिकारी