फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरटीई के तहत दाखिला न करने पर बीएसए ने स्कूल को भेजा नोटिस

आरटीई के तहत दाखिला न करने पर बीएसए ने स्कूल को भेजा नोटिस

Sun, 22 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आरटीई के तहत दाखिला न करने पर बीएसए ने स्कूल को भेजा नोटिस
शामली।
विज्ञापन

स्कूल के द्वारा बच्चे का दाखिला न करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधक और प्राचार्य को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है।
जनपद में आरटीई के तहत निजि स्कूलों में पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जिसमें लॉटरी सिस्टम के अनुसार जावेद पुत्र सुलेमान खान निवासी मोहल्ला लौहारी गेट शामली का दाखिला शहर के बीएसएम स्कूल में होना था। जिसके बाद बीएसए कार्यालय से दाखिला कराने के लिए पत्र जारी करते हुुए बच्चे के अभिभावक को दे दिया गया। जिसके बाद अभिभावक दाखिला कराने के लिए स्कूल गया। जहां पर बच्चे का दाखिला लेने से मना कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। जिसके चलते शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस भेजकर दाखिला न करने का कारण तीन दिन के अंदर कार्यालय को बताने के निर्देश दिए है। बीएसए ने कहा कि तीन दिन में जवाब न देने पर मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उधर, स्कूल के चेयरमैन ने बताया कि दाखिला कराने पहुंचे अभिभावक के प्रमाण पत्रों में कुछ खामियां थीं। वहीं बच्चे के मकान की दूूरी आरटीई के नियमों के तहत अधिक थी। जिस कारण उसको दाखिला लेने से मना किया गया। है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed