{"_id":"5a5e470e4f1c1b8f268b4d29","slug":"101516128014-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग लोकतंत्र की मजबूती का सशक्त आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग लोकतंत्र की मजबूती का सशक्त आधार
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटिंग लोकतंत्र की मजबूती का सशक्त आधार
शामली। शहर के सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने सभी छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि वोटिंग लोकतंत्र की मजबूती का सशक्त आधार है। नोडल अधिकारी वसी मखान ने छात्रों को मतदान के उद्देश्य, लाभ, महत्व और संवैधानिक अधिकार के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने सभी 18 वर्षीय छात्रों को चुनावों में परिजनों सहित अनिवार्य रूप से मतदान करने व कराने की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त करते हुए सभी को समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान अरविंद कुमार, अंकुर मलिक, पवन कुमार, मोहर सिंह, मलूकचंद, अशोक कुमार, सोमदत्त, शेखर, मधुबन शर्मा, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।