{"_id":"5a32b8684f1c1b9e678c1a02","slug":"101513273448-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को बताया कैसे रुचिकर बनेगा गणित और विज्ञान विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को बताया कैसे रुचिकर बनेगा गणित और विज्ञान विषय
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर कॉलेज में शुरू हुआ 41 शिक्षकों का प्रशिक्षण
शामली। राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के गणित और विज्ञान के शिक्षकों को शासन के द्वारा निर्धारित मॉडल का प्रशिक्षण देने के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने किया। शिक्षकों को गणित और विज्ञान विषय के प्रति छात्र-छात्राओं की रुचि बढ़ाने के तरीके बताए गए।
शासन ने गणित और विज्ञान के प्रति छात्र-छात्राओं की रुचि बढ़ाने के लिए दोनो विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। शिक्षक छात्र-छात्राओं का मन इन विषयों के प्रति डर समाप्त करते हुए इन विषयों के प्रति उनका लगाव बढ़ा सके। प्रशिक्षण में तीन मास्टर ट्रेनर्स लगाए गए हैं। प्रशिक्षण के पहले दिन ट्रेनर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरविंद्र सिंह, चंदनलाल कांधला के सहायक अध्यापक बाल किशोर व वीवी इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक संजीव कुमार ने कॉलेजों के 41 प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को पहले दिन पूरे पाठ्यक्रम के बारे में बताते हुए अलग अलग दिन का पूरा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी शिक्षकों को विज्ञान और गणित विषय के प्रति छात्र-छात्राओं का लगाव कैसे बढ़ाया जाए। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।