फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान गन्ने के साथ सह फसली खेती करके दु्गनी आय करे

किसान गन्ने के साथ सह फसली खेती करके दु्गनी आय करे

Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
किसान गन्ने के साथ सह फसली खेती करके दु्गनी आय करे
शामली।
विज्ञापन

जिले के कृषि विभाग की ओर से किसान पाठशाला में कांधला क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख हरवेंद्र सिंह ने किसानों को गेहूं के साथ सहफसली खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान पाठशाला का मुख्य मकसद वर्ष 2022 तक किसान अपनी आय दोगुना कर सकता हैं।

सोमवार को कांधला क्षेत्र के पंजोखरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में जिले के कृषि विभाग की ओर से किसान पाठशाला आयोजित की गई। किसान पाठशाला का शुभारंभ कांधला के ब्लाक प्रमुख हरवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि गन्ने के साथ साथ सहफसली के रूप में आलू, मसूूर, सरसों, मटर, उड़द की फसल कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को गेहूं की फसल में प्रमाणित बीज का चयन करने पर जोर दिया। इसके बाद किसान फसल की लाइन में समय से बुआई करें। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ विरेंद्र सिंह ने फसलचक्र के लाभ, गेहूं की उन्नतशील प्रजातियों व उनपर मिलने वाला अनुदान के बारे में किसानों को अवगत कराया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के द्वारा भूमि में पोषक तत्वों का ज्ञान व पूर्ति के बारे में किसान जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कृषि के साथ -साथ पशुपालन, मधुमक्खी व मत्स्य व कुकुट पालन आदि किया जा सकता है, जिससे किसान की आय में बढ़ोतरी हो जाएगी। इस मौके पर कलीराम, भीम िसंह, मांगेराम, विशाल, अंकुर राठौर, राजदीप सिंह, किसान कवल सिंह, तेजपाल, विनोद, बाबूराम, ऋषिपाल, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed