{"_id":"5a1da3524f1c1b8e698be965","slug":"101511891794-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल के दो किलोमीटर की परिधि में नहीं घुस सकेगा कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल के दो किलोमीटर की परिधि में नहीं घुस सकेगा कोई
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किलोमीटर की परिधि में नहीं घुस सकेगा कोई
शामली।
निकाय चुनाव की मतगणना के तहत संवेदनशीलता को देेखते हुए पुलिस तैयारियों में लगी हुई है। एसपी द्वारा इस मामले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्वयं इस संबंध में मॉनिटरिंग की जा रही है।
एक दिसंबर को शामली में दस निकायों का चुनाव परिणाम आना है। शामली की नवीन मंडी में शामली, एलम, बनत, थानाभवन और जलालाबाद निकाय की मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही झिंझाना में झिंझाना, ऊन और गढ़ीपुख्ता निकाय की मतगणना होगी। इसके अलावा कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में कैराना और कांधला नगर पालिका की मतगणना की जाएगी। पिछली बार मतगणना के दौरान कैराना में बवाल हो गया था, लेकिन इस बात पुलिस किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरतना नहीं चाहती है। इस बार एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा स्वयं पूरे मामले में मॉनिटरिंग कर रहे है। निकाय मतगणना स्थल के लिए करीब छह सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल से दो किमी की परिधि बनाई गई है। इस परिधि में कोई भी बिना पुलिस की आज्ञा के अंदर नहीं घुस सकेगा।
मतगणना स्थल से दो किमी की दूरी तक बेरिकेडिंग कराकर चेकिंग की जाएगी। मतगणना स्थल के आस-पास किसी को भी फटकने नहीं दिया जाएगा। तीनों मतगणना स्थलों पर करीब छह सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है
विज्ञापन
डाक्टर अजयपाल शर्मा
एसपी