{"_id":"59b9845f4f1c1b2a688b462b","slug":"101505330271-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन,आरक्षण का हैं इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन,आरक्षण का हैं इंतजार
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
शामली।
नगर निकाय के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू करा दिया है, वहीं चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। सबकी निगाहें शामली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर टिकी हुई हैं। क्योंकि इसमें अब तक अध्यक्ष पद सामान्य जाति के पास ही रहा है।
नगर निकायों के चुनाव के लिए जिले के सभी नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में वार्डों का परिसीमन हो चुका है। वार्डों के परिसीमन में नया कोई वार्ड नहीं बढ़ाया गया है। जिला प्रशासन पिछड़ी जाति के वोटरों का सर्वेक्षण भी करा चुका है। सर्वेक्षण की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। नवंबर माह में निकायों के चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। छह सितंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ, जो 18 अक्तूबर तक पूर्ण हो जाएगा।
फिलहाल की बात करें, तो बीते पांच साल के दौरान जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में 20,839 मतदाता बढ़ चुके हैं। 2012 में 2,75,050 मतदाता थे। 2016 में 2,86,973 मतदाता हो गए थे, जबकि 31 मार्च 2017 में 2,95,889 मतदाता हो गए। सर्वाधिक मतदाता 87,933 शामली नगर पालिका में हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कैराना में 64,001 और कांधला में 31,535 मतदाता हैं। वहीं नगर पंचायतों में सर्वाधिक वोटर थानाभवन में 29,568 और सबसे कम मतदाता नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में 9,929 हैं। जिले की तीन नगर पालिकाओं में 75 और सात नगर पंचायतों में 95 वार्ड मिलाकर कुल 170 वार्ड हैं।
विज्ञापन
निकायवार तीन साल में बढ़े मतदाताओं की संख्या
निकाय - 2012 2016 2017
शामली - 84318 83108 87933
कांधला - 30396 30579 31535
कैराना - 54602 63782 64001
एलम - 10274 10611 10641
जलालाबाद - 18688 19562 20442
ऊन - 11690 12278 13085
गढ़ीपुख्ता - 9475 9690 9929
बनत - 12491 13719 14061
झिंझाना - 13708 14287 14694
थानाभवन - 29408 29357 29568
कुल वोटर - 275050 286973 295889
2012 में आरक्षण की स्थिति और वार्डों की संख्या
निकाय आरक्षण की श्रेणी वार्डों की संख्या
शामली - सामान्य 25
कांधला - सामान्य 25
कैैराना - सामान्य 25
झिंझाना - सामान्य 14
थानाभवन - सामान्य 17
जलालाबाद - अनारक्षित 15
गढ़ीपुख्ता - सामान्य 11
एलम - अनारक्षित 12
ऊन - सामान्य महिला 12
बनत - महिला पिछड़ा वर्ग 14