{"_id":"59aef1d04f1c1b94078b46cc","slug":"101504637392-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग ने शुरू किए सड़को के गड्ढे भरने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग ने शुरू किए सड़को के गड्ढे भरने
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बारिश में जिले की सड़के गड्ढों में तब्दील हो गईं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके चलते मंगलवार को लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य शुरू करा दिया है।
जिले में गड्ढा मुक्त अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग ने 55 लाख रुपये की धनराशि खर्च की थी। पिछले दिनों हुई झमाझम बरसात से सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई थी। दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग, मेरठ- करनाल मार्ग, पानीपत खटीमा मार्ग व दिल्ली यमुनोत्री को जोड़ने वाला गोहरनी-किरोड़ी व शामली- भैसवाल रोड में जगह जगह गड्ढे हो गए। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार से सड़कों के गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले की सड़कों के गड्ढा भरने का अभियान प्रारंभ कर दिया है। सितंबर- अक्तूबर माह में ज्यादातर गड्ढे भर दिए जाएंगे।