{"_id":"599f21b64f1c1bad328b4943","slug":"101503601078-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को शिकायत की तो मा-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को शिकायत की तो मा-बेटे को पीटा
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर मां-बेटे को पीटा
कैराना(शामली)। कांधला क्षेत्र के गांव साल्हाखेड़ा निवासी युवक ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 20 दिन पूर्व वह जमात में गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। अपहरण का आरोप उसके बहनोई पर लगा, जिसके चलते मामले में कांधला थाना पुलिस से शिकायत की थी। उधर, बृहस्पतिवार को वह अपनी मां के साथ कैराना तहसील में आया था। तहसील गेट के पास ही आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर युवक और उसकी मां के साथ गाली-गलौज की तथा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई शुरू कर दी।