फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द होंगे चुनाव

संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द होंगे चुनाव

Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द होंगे चुनाव
शामली।
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में संगठन के चुनाव एक अगस्त से कराए जाने का निर्णय लिया गया। मंडल प्रभारी एवं पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाएगी।

रविवार को शहर के बुढ़ाना रोड कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत कराने के जिला एवं शहर इकाई मजबूत की जाएगी। अगले माह से संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। बिगड़ती कानूूूून व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिला है। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों की जानकारी देनी होगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष बाबू खां, अमित डिंपल शर्मा, लाखन सिंह, जेके जैन, अनुज गौतम, पुनीत शर्मा, रमेश मराठा, सुरेशपाल सैनी, रामकिशोर पारचा, हासिम प्रधान, लोकेश शर्मा, इकबाल सिंह, योगेश भारद्वाज, यशपाल कपूूर, सेठपाल कश्यप, प्रवीण पांचाल, अंकुर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed