{"_id":"59496d6f4f1c1b2c768b45c8","slug":"101497984367-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर ने बडौत को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर ने बडौत को
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रही पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच मुजफ्फरनगर और बड़ौत की टीम के बीच खेला गया। मुजफ्फरनगर ने बड़ौत को 81 रन से हरा दिया।
मंगलवार को शहर के सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में क्रिकेट प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उनकी टीम ने 30 ओवर में 182 रन का स्कोर खडा किया। टीम के सत्यक्ष ने 44 और विश्वजीत ने 28 रन बनाए। बड़ौत की टीम के आकाश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौत की टीम मात्र 101 रन पर ही सिमट गई, जिसमें सर्वाधिक रन 29 हर्षित ने बनाए। मुजफ्फरनगर की टीम के नौशाद पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुजफ्फरनगर टीम ने 81 रन से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच मेपल्स एकेडमी और बीएसएम शामली के बीच खेला गया। मेपल्स एकेडमी ने बीएसएम को चार विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ दा मैच बीएसएम के बादल को मिला।