{"_id":"5f1f12b28ebc3e639f71e29c","slug":"10-new-corona-positive-cases-including-woman-found-shamli-news-mrt493364040","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सहित 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले
शामली। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के महिला सहित 10 नए केस मिले हैं। इनमें शामली में महिला समेत छह, थानाभवन में दो, झिंझाना और कांधला में एक-एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
सोमवार को मेरठ मेडिकल से सात सैंपलों की और तीन सैंपलों की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट से कोरोना पॉजिटिव मिली है। मेरठ से आई सैंपलों की रिपोर्ट में शामली के मोहल्ला पंजाबी कालोनी में 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। जवाहरगंज मंडी शामली में 24 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा एंटीजन टेस्ट में रविवार की शाम दो लोगों की और सोमवार को एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनमें एक व्यक्ति मोहल्ला हाजीपुरा का, एक सीबी गुप्ता कालोनी और एक हनुमान रोड का व्यक्ति शामिल है। शामली क्षेत्र के गांव लांक निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। झिंझाना के गांव खानपुर कलां में 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। थानाभवन के मोहल्ला कानूनगोयान में एक परिवार के 62 वर्षीय व्यक्ति और 34 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए केस मिले हैं। इनमें तीन व्यक्ति एंजीटन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 127 हो गई है।
लक्ष्य से अधिक हुए एंटीजन टेस्ट
शामली। शासन ने रविवार को सभी जनपदों में अभियान के तोर एंटीजन टेस्ट कराने का लक्ष्य दिया गया था। शामली जनपद को 1500 सैंपल लेने का लक्ष्य दिया गया था। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि रविवार को लक्ष्य से अधिक 1654 एंटीजन टेस्ट हुए हैं, जिनमें दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा रेंडम सैंपल भी लिए गए हैं। नेगेटिव आए एंटीजन 1652 सैंपल और रेंडम सैंपलों को मिलाकर कुल 1717 सैंपलों को मेरठ मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।