Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   AQI fluctuates, reaches 165

Shamli News: उतार चढ़ाव के बीच एक्यूआई पहुंचा 165

Sun, 29 Nov 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 29 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
AQI fluctuates, reaches 165
शामली। जिले में वायु प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को शामली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रदूषण का स्तर 290 तक पहुंच गया था। इसके मुकाबले अब हवा की स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, प्रदूषण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। ऐसे में सांस और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम में भी ठंड का असर बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24, जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस की गई।
विज्ञापन


हवा की गति भी प्रदूषण को करती है प्रभावित
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार मौसम में बदलाव और हवा की गति प्रदूषण के स्तर को प्रभावित करती है। हवा की रफ्तार कम होने पर धूल और प्रदूषण के कण वातावरण में अधिक समय तक बने रहते हैं। वहीं, हवा चलने से प्रदूषक कणों का फैलाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed