फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Zonal Secretary raging rail personnel on arrest

जोनल सचिव की गिरफ्तारी पर भड़के रेल कर्मी

Wed, 16 Dec 2015 10:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 16 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Zonal Secretary raging rail personnel on arrest
नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे के जोनल सचिव एवं उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के नेता रामप्रकाश शर्मा को नजीबाबाद पुलिस के गिरफ्तार करने पर उरमू से जुड़े रेल कर्मचारी बुधवार को भड़क उठे। उरमू की स्थानीय और रोजा इकाई से जुड़े रेल कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट जाकर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य सचिव के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर रेलवे कर्मचारी नेता की बिना शर्त रिहाई करने की मांग की। रिहाई न होने पर रेलवे का चक्का जाम कर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे उरमू के शाखा सचिव राजीव शर्मा ने कहा कि रामप्रकाश की गिरफ्तारी झूठे मामले में एक षड़यंत्र के तहत की गई है। एनएफआईआर के जोनल सचिव 12 दिसंबर को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से मिलने मुरादाबाद मंडल कार्यालय गए थे। वहां से अपने घर हरिद्वार लौटते वक्त नजीबाबाद पुलिस ने गाड़ी के कागजात चेक करने के बहाने कर्मचारी नेता को थाने में रोक लिया और बाद में पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष लालजी मौर्य ने एनएफआईआर के जोनल सचिव पर पुलिस की कार्रवाई के लिए दूसरी यूनियनों की संदिग्ध भूमिका पर सवाल खड़े किए। कहा कि कर्मचारियों ने जोनल सचिव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनकी छवि धूमिल करने के लिए यह साजिश रची है। मुख्य सचिव के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि इस मामले में जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित किया जाए। नहीं तो यूनियन बड़े पैमाने पर रेल का चक्का जाम कर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में इंटक के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, उरमू के रोजा शाखा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, शाखा सचिव संतोष शुक्ला, संजय सिंह, खुशीराम, बीके पांडेय, मो. बली, पूरन लाल, अजय सक्सेना, राजीव वर्मा, अंकित शर्मा, रामचंद्र, राशिद हुसैन, संजीव कुमार, हिमांशु, संजय कुमार, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed