फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youths create a ruckus at the cowshed gate; attempt to break the lock.

Shahjahanpur News: गोशाला के गेट पर युवकों का हंगामा, ताला तोड़ने की कोशिश

Sat, 08 Aug 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youths create a ruckus at the cowshed gate; attempt to break the lock.
मदनाुपर के सिकंदरपुर में गोशाला के गेट पर पड़ा ताला। स्रोत: वी​डिये ग्रेब
शाहजहांपुर। मदनापुर के सिकंदरपुर कलां स्थित गोसंरक्षण केंद्र के बाहर दो युवकों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करने के साथ ही ताला तोड़ने की कोशिश की। थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बृज फाउंडेशन रायबरेली से गो संरक्षण केंद्र का संचालन होता है। शुक्रवार को सुबह 8:20 बजे गांव के दो युवक गोशाला पहुंचे। वे कहने लगे कि उनके कुछ पशु गोशाला में हैं। जिन्हें छोड़ा जाए। वहां तैनात कर्मचारी ने कोई पालतू पशु होने से इन्कार कर दिया। फाउंडेशन के अभिषेक सिंह ने थाने मे दी गई तहरीर में बताया कि दोनों युवकों ने कर्मचारी से अभद्रता शुरू कर दी। गाली देते हुए धमकाया।
विज्ञापन

गोशाला के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ने के साथ गोपालक को पीटने की कोशिश की। इस बीच कर्मचारी ने उन्हें कॉल की तो उससे फोन लेकर गाली देने लगे। अभिषेक ने जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने दोनों के घर पुलिस भेजी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed