{"_id":"8c379ed9c88353db938cd619a375b1bc","slug":"youth-week-in-nehru-yuva-kendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें युवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें युवा’
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे युवा सप्ताह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।
केंद्र के कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई ने पुरस्कार बांटने से पूर्व युवाओं का आह्वान किया कि वह विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लें। भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का समझना चाहिए और उनका समय पर निर्वहन भी करना चाहिए। इससे पूर्व लेखाकार संजीव मिश्र ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और युवा सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
युवा सप्ताह में हुई लोकनृत्य प्रतियोगिता में सुमैरा खान, रोशनी देवी, शिवानी देवी ने प्रथम, अनुपम, राखी, शिवानी ने द्वितीय, प्रीति, प्रीति शर्मा और प्रांशी ने तृतीय, लोकगीत में आदर्श कुशवाहा ने प्रथम, सुषमा कुशवाहा ने द्वितीय, प्रियंका देवी ने तृतीय, निबंध में रंजीत सिंह ने प्रथम, अरविंद कुमार वर्मा ने द्वितीय, बबलू वर्मा ने तृतीय, प्रदर्शनी में निशा वर्मा ने पहला, गुंजा देवी ने दूसरा और मनोरमा ने तीसरा स्थान पाया। खेलकूद में बुधपाल, चंदन मिश्रा, सोन सिंह, सुरजीत कुमार, सुमित, सचिन विजेता और रोहित, विपिन, शिवम, शरदवीर, मोहित, जितेंद्र कुमार उपविजेता रहे।
सर्वेश वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में कवित मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश चंदेल, लज्जाराम वर्मा, अरविंद मिश्र, रवि यादव, योगेश, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।