{"_id":"61731392e762022ae015596b","slug":"youth-shahjahanpur-news-bly4638101142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकी वर्मा बनीं एक दिन की सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकी वर्मा बनीं एक दिन की सीडीओ
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एक दिन की सीडीओ बनी निकी वर्मा साथ में बैंठे सीडीओ श्याम बहादुर सिंह । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से ‘नायिका’ मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। इसके तहत छह छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई। निकी वर्मा को सीडीओ, मानसी कटियार को जिला प्रोबेशन अधिकारी, अनम को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सारिका शर्मा को जिला कार्यक्रम अधिकारी, असुफत नाज को महिला थाना प्रभारी और उमरा सलीम को जिला समाज कल्याण अधिकारी बनाया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के दिशा निर्देश में जनपद में महिला कल्याण विभाग द्वारा नायिका मेगा इवेंट का आयोजन कर मेधावी छह बालिकाओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक कुर्सियों पर बैठाया गया। प्रशासनिक जिम्मेदारी देकर बेटियों को अन्य लोगों के लिए रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया। महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक अमृता दीक्षित के द्वारा कार्यक्रम की देखरेख की गई। एक दिन के लिए सीडीओ बनीं निकी वर्मा को सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने लगभग दो घंटे तक कामकाज सिखाया। उन्होंने बच्चियों के कार्यों की सराहना की। सभी को एक दिन के लिए कामकाज की जिम्मेवारी सौंपकर कार्य कराए गए।
इस दौरान सीडीओ श्यामबहादुर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगुल किशोर सौगुंड़ी, महिला थानाध्यक्ष परमेश्वरी आदि ने सहयोग किया।