{"_id":"66a17606e333799d3b059e64","slug":"youth-searching-for-employment-86-got-jobs-in-the-fair-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-123493-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजगार के लिए भटक रहे युवा, मेले में 86 को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजगार के लिए भटक रहे युवा, मेले में 86 को मिली नौकरी
Thu, 25 Jul 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र कुमार, गांव निवाड़ी, निगोही।
शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शहबाजनगर स्थित निजी आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 183 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। इनमें 86 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हो गया। युवाओं ने बताया कि वे कई साल से रोजगार के लिए भटक रहे हैं। फिर भी चयन नहीं हो रहा।
मेले में रोजगार की तलाश में काफी दूर-दूर से युवा साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे थे। मेले में एलआईसी इंडिया, बूसा मैनेजमेंट मार्केटिंग लिमिटेड लखनऊ, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, क्यूसेस क्रॉप लिमिटेड रुद्रपुर की कंपनियां अभ्यर्थियों के लिए चयन के लिए आई थीं। अभ्यर्थियों ने सभी कंपनियों के स्टॉल पर जाकर जानकारी ली। इसके बाद उपयोगिता के आधार पर आवेदन किया। कुल 183 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 86 का चयन हो गया। इसमें एलआईसी इंडिया में 15, बूसा मैनेजमेंट मार्केटिंग लिमिटेड लखनऊ में 21, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में 24, क्यूसेस क्रॉप लिमिटेड रुद्रपुर में 26 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
-- --