{"_id":"6301302bb4b8cb04af4a1de6","slug":"youth-returning-after-seeing-the-tableau-dies-in-an-accident-fellow-injured-shahjahanpur-news-bly4949671165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, साथी घायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर कस्बे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर काली देवी मंदिर के पास शुक्रवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे मोहल्ला कुतुलपुर निवासी सुमित सागर (22) और उसके दोस्त सौरभ की बाइक की टक्कर कार से हो गई। सुमित की फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद घबराकर कार ड्राइवर की हालत भी खराब हो गई।
सुमित की मां आशा देवी पत्नी स्व. मुलायम ने बताया कि सुमित घर में सो रहा था। रात करीब 11 बजे उसका दोस्त सौरभ घर आया और जन्माष्टमी की झांकी दिखाने बाइक से अपने साथ ले गया। रात में दोनों के साथ हादसे की सूचना पर वह मौके पर पहुंचीं। तब दोनों दोस्तों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुमित और सौरभ थाने की ओर से बाइक पर आ रहे थे। काली देवी मंदिर के पास सामने से आ रही कार की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे।
कार ड्राइवर अब्दुल शमी निवासी मोहम्मदी, लखीमपुर-खीरी ने कार रोककर दोनों युवकों को लहूलुहान देखा तो उसकी हालत भी खराब हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान और एसआई विपिन कुमार शर्मा ने दोनो घायलों और बेहोश कार ड्राइवर को सीएचसी जरीनपुर भेजा। वहां से तीनों को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान सुमित की मृत्यु हो गई। सौरभ और कार ड्राइवर अब्दुल शमी का इलाज चल रहा है।