{"_id":"59ecdc854f1c1bce538b89ef","slug":"youth-killed-by-truck-on-mokshadham-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्षधाम क्रॉसिंग पर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्षधाम क्रॉसिंग पर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी
शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोक्षधाम क्रॉसिंग पर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी
शाहजहांपुर। शहर के मोक्षधाम की ओर जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार दोपहर युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। परिवार में विवाद होने के बाद वह घर से बिना बताए चला गया था। मोबाइल के जरिए पुलिस ने शव की शिनाख्त की। इधर, शनिवार रात रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग के निकट चलती ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी 35 वर्षीय सरजात पुत्र जुबैर ट्रैक्टर का मिस्त्री था। दीपावली पर उसने पटाखे की दुकान लगाई थी। रविवार को सरताज का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गया। शव के साथ मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। उसके पास से शराब का भरा हुआ हाफ भी मिला। सदर बाजार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इधर, शनिवार रात रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती ट्रेन से गिरकर महिला घायल हो गई। जीआरपी ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। अब तक महिला के होश में न आने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।