{"_id":"6af21f6546dfecb12301b450","slug":"youth-who-went-fishing-dies-after-drowning-in-a-pond-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-189556-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
तिलहर। मछली पकड़ने गए क्षेत्र के खानपुर कोहिला पट्टी गांव निवासी राजेश सिंह उर्फ रजनीश (36) की सोमवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई।
छोटे सिंह ने बताया कि बेटा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बेटा घर से 100 मीटर दूर तालाब पर गया था। इस बीच डूब गया। स्थानीय लोगों ने बेटे को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
वहीं, राजेश सिंह के शव को देख उनकी पत्नी पल्लवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। अंशू, प्रियांशु व डेढ़ साल के बेटे की जिम्मेदारी मां पल्लवी के कंधों पर आ गई है। राजेश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मछली पकड़ने के दौरान युवक की डूबकर मौत की सूचना मिली थी। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच की जाएगी। संवाद