फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth injured in van collision dies during treatment in Bareilly.

Shahjahanpur News: वैन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान बरेली में मौत

Wed, 20 May 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in van collision dies during treatment in Bareilly.
मृतक दीपक गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कलान। नौगवां मुबारकपुर के फ्यूल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर बुधवार को दोपहर घर लौट रहे मोहल्ला शिवधाम नगर निवासी 27 वर्षीय दीपक गुप्ता उर्फ गोलू गुप्ता मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गुदौरा दाउदपुर गांव के ईंट भट्ठे के सामने इको वैन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले उन्हें एंबुलेंस से बरेली ले गए और वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद इको वैन को मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया। जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक समेत दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए। दीपक की मौत से उनकी मां गिरिजा देवी, पिता उमाशंकर गुप्ता, बहन दीक्षा, नन्ही और कोमल तथा भाई आकाश और रजत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि बरेली में दीपक की मौत हो जाने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी घरवालों से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed