फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth going to meet Holi was shot dead in money dispute police engaged in investigation

शाहजहांपुर: होली मिलने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, लेनदेन का चल रहा था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 30 Mar 2021 08:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 30 Mar 2021 08:50 PM IST
सार

  • तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
  • पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
  • गोली लगने से मौके पर मौत

विज्ञापन
youth going to meet Holi was shot dead in money dispute police engaged in investigation
शाहजहांपुर: गोली मारकर युवक की हत्या, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सोमवार की रात करीब नौ बजे होली मिलने जा रहे युवक की रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम दोषपुर थोक निवासी निवासी जोगेंद्र अपने तीन बेटे दलवीर उर्फ गोविंद (19), सुधीर (22), अनुज (16), बेटी सोनी (28) और खुशबू (14) के साथ रहते हैं। सोमवार को दलवीर ने दिनभर परिचितों के साथ रंग खेला और रात करीब नौ बजे गांव के मजरा बानपुर में होली मिलने के लिए जा रहा था। वह बानपुर पहुंचा ही था कि अचानक वहां के रहने वाले अभिजीत और उसके दो बेटों अजीत और शिवप्रसाद ने उसे घेर लिया। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से भाग हो गए। दलवीर की हत्या की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता जोगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिजीत, अजीत और शिवप्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि दलवीर ने बानपुर गांव निवासी शिवप्रसाद से रुपये उधार लिए थे। रुपये के लेनदेन को लेकर तीनों ने घेरकर दलवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कितने रुपये को लेकर विवाद चल रहा था, परिजनों की इसकी जानकारी नहीं है। मदनापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मान बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पिता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed