फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies in road accident, cousin injured

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, ममेरा भाई घायल

Fri, 03 Jan 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 03 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, cousin injured
कुणाल का फाइल फोटो।  स्रोत : परिजन
शाहजहांपुर। ममेरे भाई के साथ निकले कुणाल (18 वर्ष) की बाइक किसी वाहन से टकरा गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ममेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई। कुणाल का शुक्रवार को जन्मदिन था।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट के मिशनी नगला निवासी राजीव कुमार का पुत्र कुणाल रोजा थाना क्षेत्र की चर्च कॉलोनी निवासी मामा विनोद कुमार के यहां बचपन से रह रहा था। वर्तमान में वह फर्रुखाबाद के एक कॉलेज में बीए का छात्र था। बुधवार की शाम साढ़े आठ बजे वह अपने ममेरे भाई अनिकेत के साथ बाइक से निकला था।
विज्ञापन

बताते हैं कि वह रौसर कोठी में एक रिश्तेदार के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में हरदाेई बाइपास के पास किसी वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में कुणाल की मौके पर मौत हो गई। अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायल अनिकेत को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जन्मदिन समारोह की तैयारी मातम में बदली
-कुणाल के मामा विनोद नगर निगम में कार्यरत हैं। काफी देर तक नहीं लौटने पर विनोद ने कॉल की तो उन्हें हादसे की जानकारी मिली। परिजन के अनुसार, जन्मदिन पर होने वाले समारोह को फर्रुखाबाद स्थित अपने घर में मनाने की तैयारी थी। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed