फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man dies after consuming poisonous substance in in laws s house

Shahjahanpur: ससुराल में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, पत्नी ने ससुरालीजनों पर लगाए ऐसे आरोप

Thu, 01 Sep 2022 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सीओ पुवायां पंकज पंत के मुताबिक मामले में तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
Young man dies after consuming poisonous substance in in laws s house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में ससुराल में जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज को ले जाते समय गांव भटपुरा चंदू के 35 वर्षीय नीलू की मौत हो गई। नीलू की पत्नी अर्चना देवी ने ससुराल के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

अर्चना देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति नीलू का अपने परिजनों से विवाद था। इस कारण पति ज्यादातर उसके मायके गांव मुड़िया कुर्मियात में रहते थे। सोमवार को नीलू अपने घर भटपुर चंदू गए थे। घर जाने पर नीलू का परिवार में कर्ज चुकाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के कारण नीलू वापस मुड़िया कुर्मियात चले आए। मंगलवार को नीलू के घर से दो लोग मुड़िया कुर्मियात आए और नीलू को बाहर बुला ले गए। इसके बाद पति का अपने परिजनों से फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन


परिजनों के जाने के बाद नीलू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मंगलवार शाम हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो ससुराल के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने नीलू को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इलाज को ले जाते समय नीलू की रास्ते में मौत हो गई। शव को वापस मुड़िया कुर्मियात लाकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। नीलू के पिता तुलसीराम ने बताया कि परिवार में पुत्र से कोई विवाद नहीं था। लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed