{"_id":"6a7b72c5686ded00ca0e5178","slug":"youth-dies-after-being-run-over-by-a-train-train-halted-for-ten-minutes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181523-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दस मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दस मिनट खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ट्रेन की चपेट में आने से जलालाबाद निवासी वीरेंद्र के बेटे सुमित (23) की मौत हो गई। उसका शव दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे के चलते महामना एक्सप्रेस दस मिनट तक खड़ी रही।
मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे लाइन नंबर तीन पर युवक का शव पड़ा मिला। उसका सिर का हिस्सा रेलवे ट्रैक पर पड़ा था, धड़ लाइन के दूसरी ओर था। आशंका है कि चलती हुई ट्रेन में बोगी के आगे आकर आत्महत्या की है। बताते हैं कि हादसा अवध-असम एक्सप्रेस से हुआ है। हादसे के बाद जीआरपी थाने के कार्यवाहक प्रभारी ज्ञानेश वाजपेयी पहुंचे।
तलाशी के दौरान उसके पास से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है जिसके जरिये पहचान हो सकी। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद