फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth demand for stadium

युवाओं की मांग, तिलहर में स्टेडियम और तकनीकी कॉलेज बने

Sun, 30 Jan 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
youth demand for stadium
तिलहर। सरकार कोई भी हो लेकिन युवाओं की मांग नजरअंदाज नहीं कर सकती। युवा भी अपने मुद्दों पर विचार करने वाली सरकार को चुनने के पक्ष में हैं। युवाओं का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराने और बेरोजगारी की समस्या को दूर करने वाले जनप्रतिनिधि को चुनेंगे। तिलहर नगर में खेल का मैदान और स्टेडियम न होने पर खेलप्रेमियों ने तत्काल स्टेडियम बनाने की मांग की।
विज्ञापन

तिलहर विधानसभा में उच्च शिक्षा को लेकर युवा खासे परेशान रहते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनें जो क्षेत्र में शिक्षा को लेकर नए आयाम स्थापित कर सके। स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था हो। -अभिनव आर्य, तिलहर।
विज्ञापन

नेता ऐसा हो जो क्षेत्र का समुचित विकास कर सके। तिलहर में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण कोई खास विकास नहीं हुआ। जिसके कारण व्यापारी समाज और हर वर्ग परेशान है। महंगाई पर अंकुश लगना चाहिए। -श्याम जी रस्तोगी, तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा बेरोजगार घूम रहा है। उसके लिए रोजगार के साधन मुहैया कराए जाए। ऐसे लोगों को वोट दिया जाए जो क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर सके। एकमात्र चीनी मिल दम तोड़ रही है। नए जनप्रतिनिधि को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - कुलदीप गुप्ता, पक्का कटरा तिलहर।
जनप्रतिनिधि शिक्षित होना चाहिए जो क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव के विकास करा सके। गरीबों का हमदर्द और सभी जाति वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाला प्रतिनिधि होना चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दे। - कल्पना यादव, प्रधान मुड़िया खेड़ा अजमाबाद।
ऐसे प्रत्याशी को वोट दें जो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के जमीनी स्तर पर काम करे। महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार के अभियान को और मजबूती दिए जाने की जरूरत है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। -रुचि यादव, छात्रा निजाम गंज तिलहर।

तिलहर में एकमात्र राजकीय महाविद्यालय है। उसमें कई फैकल्टी नहीं हैं। इसके कारण युवतियों को समीपस्थ जनपदों में शिक्षा ग्रहण करना पड़ता है। महाविद्यालय और तकनीकी कॉलेज के स्थापना कराने की जरूरत है। -कमलप्रीत कौर, मोहल्ला भक्सी तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed