{"_id":"686d0a5198111065a200cde2","slug":"youth-beaten-with-iron-rod-for-protesting-against-marriage-to-relative-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-147611-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रिश्तेदार से शादी के विरोध पर युवक को लोहे की रॉड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रिश्तेदार से शादी के विरोध पर युवक को लोहे की रॉड से पीटा
विज्ञापन
मारपीट के शिकार युवक की बहन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रिश्तेदार से शादी के विरोध पर युवक को एक दबंग ने लोहे की रॉड से पीट दिया। मारपीट के शिकार युवक की बहन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सदर बाजार में मोहल्ला महमंद जंगला निवासी सबा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि फैजी जबरन उनकी एक रिश्तेदारी युवती से शादी करना चाहता है। विरोध करने पर फैजी परिवार से रंजिश मान रहा है। सबा ने बताया कि सात जुलाई की सुबह सात बजे भाई रिजवान घर के पास बैठा हुआ था। इस बीच फैजी आया और भाई से गाली-गलौज करने लगा।
जब भाई ने विरोध किया तो घर से लोहे की रॉड लाकर उसपर हमला कर दिया। भाई के एक पैर की हड्डी टूट गई। शरीर में काफी चोटें आईं। सबा ने बताया कि फैजी काफी दबंग है। उस पर तमाम मुकदमे चल रहे हैं। उसने धमकी दी है कि अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो परिवार को जान से मार देगा। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
--
रुपये न देने पर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
चौक कोतवाली में मोहल्ला मानूजई की ममता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि तीन जुलाई की शाम बेटा आर्यन गांधी पार्क स्थित बाबा की सब्जी की दुकान से वापस आते समय पुल के पास पानी पीने लगा। इस बीच अब्दुल्लागंज निवासी आदेश, सोनू व मोनू ने बेटे से रुपये मांगे। मना करने पर तीनों ने बेटे को पीटा। शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। बेटे को खतरा बना हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद