{"_id":"6abe429293b7038dfc04be7c","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-in-the-hosue-in-shahjahanpur-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, फंदे से लटका मिला शव, बीमारी से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, फंदे से लटका मिला शव, बीमारी से थी परेशान
Thu, 01 Oct 2026 04:53 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:53 PM IST
सार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में एक युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक युवती बीमारी से परेशान थी। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजन देवी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव धारा में रामनरेश की बेटी राजन देवी (18 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रात करीब तीन बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, राजन ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
रामनरेश ने पुलिस को बताया कि उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। राजन का काफी समय से बीमारी का इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम भी रहने लगी थी। बुधवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान राजन ने घर के एक कमरे में कुंडे से फंदा लगा लिया। रात करीब तीन बजे परिजन जागे तो राजन को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आरके रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजन बीमारी से परेशान होकर युवती के आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन