{"_id":"6409d51042bf8d34220d1aa4","slug":"youth-beaten-to-death-for-opposing-abuses-in-shahjahanpur-2023-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गाली गलौज का विरोध करने पर चाचा की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गाली गलौज का विरोध करने पर चाचा की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा घायल
Thu, 09 Mar 2023 06:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Mar 2023 06:17 PM IST
सार
होली पर रंग खेलने के बाद कपड़े लेने जा रहे चाचा-भतीजे को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने चाचा को बरेहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पिटाई से भतीजा भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पापरि मझारा गांव निवासी श्यामवीर (26) और उसके भतीजे राहुल को फर्रुखाबाद के सात लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। चाचा-भतीजे सरैया गांव में होली का रंग बंद होने के बाद कपड़े लेने जा रहे थे। मारपीट में गंभीर रूप से घायल श्यामवीर की निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार को रंग खेलने के बाद श्यामवीर अपने भतीजे राहुल के साथ ग्राम सरैया में स्थित टेलर की दुकान से कपड़े उठाने जा रहे थे। टेलर की दुकान के सामने सीमावर्ती फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुडेरा निवासी लखन, गौरव, विवेक कुमार, पवन कुमार, अंकुर व महिपाल ने एक अन्य साथी के साथ श्यामवीर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में राहुल व श्यामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जरीनपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर श्यामवीर को रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान श्यामवीर की मौत हो गई। मृतक के भतीजे की ओर से छह नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। श्यामवीर की मौत से पत्नी कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।