फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth accused of harassing teacher in case of her death

Shahjahanpur News: शिक्षिका की मौत के मामले में युवक पर परेशान करने का आरोप

Sun, 15 Feb 2026 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of harassing teacher in case of her death
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार की एक शिक्षिका की मौत के मामले में तहरीर दी गई है। एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

शिक्षिका की मां ने बताया है कि छह माह पूर्व उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि वह एक युवक से शादी करना चाहती है। इसके बाद उस युवक के परिवार वालों से मुलाकात की। उन लोगों ने कार व आभूषण की मांग की थी। इस पर पति ने असमर्थता जताई थी। इसके बाद वह युवक बेटी से मिलता-जुलता रहा।

बेटी ने कई बार उस युवक को रुपये दिए। बेटी ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया था कि युवक से शादी कर ली है। अब वह दहेज की मांग कर रहा है। इससे बेटी काफी परेशान थी। 12 फरवरी को बेटी की युवक से कहासुनी हुई थी। दूसरे दिन बेटी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। आरोप है कि युवक ने उसकी संपत्ति को हड़पने की नीयत से साजिश कर बेटी को शादी के जाल में फंसाया, फिर उसकी वीडियो बनाई। परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed