फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Container goes out of control on highway and overturns into a ditch.

Shahjahanpur News: हाईवे पर अनियंत्रित हुआ कंटेनर खाई में पलटा

Mon, 28 Sep 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Container goes out of control on highway and overturns into a ditch.
तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया चौकी के पास पलटा कंटेनर। संवाद
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया चौकी के पास रविवार सुबह कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के गांव बिजोरा निवासी कृष्णपाल शर्मा बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि वह लखनऊ से कोल्ड ड्रिंक लेकर सहारनपुर जा रहे थे। नगरिया चौकी के पास एक ढाबे के समीप उनके कंटेनर को एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक किया। इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और चालक से जानकारी ली। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि हाईवे पर कंटेनर पलटने की सूचना एनएचएआई टीम से मिली थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed