{"_id":"6a1f269458813944c500cc77","slug":"young-man-drowns-in-ramganga-river-while-bathing-search-underway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-175054-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नहाने के दौरान रामगंगा नदी में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नहाने के दौरान रामगंगा नदी में डूबा युवक, तलाश जारी
विज्ञापन
राजू उर्फ कन्हई का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
परौर। मजरा बिचपुरी निवासी फूलचंद कुशवाहा का बेटा राजू उर्फ कन्हई (35) मंगलवार दोपहर रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश करा रही है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।
मंगलवार की दोपहर राजू रामगंगा नदी में नहाने गए। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। राजू के डूबने की सूचना पूरे गांव में फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर राजू की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
राजू के डूबने की सूचना पर मां चंद्रकली और बहन गीता भी मौके पर पहुंच गईं और रो पड़ीं। परिवार की महिलाओं ने चंद्रकली और गीता को संभाला। परिजनों ने बताया कि राजू दिल्ली में काम करता है। सोमवार को ही दिल्ली से लौटा था। शादी के लिए राजू को देखने वाले आने वाले थे। राजू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी वीकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) टीम भी बुलाई गई है।