{"_id":"6a11ac66b2a1987aa4048fcc","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-174100-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की जान गई, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की जान गई, फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
मृतक आशीष का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। सराय साधो संपर्क मार्ग पर स्थित रेणुका धाम काॅलोनी में शुक्रवार रात राम अवतार के पुत्र आशीष शर्मा (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर के अंदर बैठक में उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान पुलिस के साथ गांव पहुंचे, लेकिन तब तक घरवाले फंदे पर लटका शव नीचे उतार चुके थे।
आशीष के भाई आदेश शर्मा ने बताया कि रात करीब नौ बजे बिजली नहीं होने के कारण सभी लोग छत पर मौजूद थे। इसी दौरान उसका छोटा भाई आशीष शर्मा शौच जाने के लिए कहकर नीचे चला गया। करीब एक घंटे तक वापस नहीं आने पर मां ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
बाद में वह नीचे गए तो आशीष को बेड शीट के फंदे से पंखे में लटका देखा। आदेश की चीख सुनकर घरवाले भी छत नीचे आ गए और पड़ोसियों की मदद से शव को उतारा। आशीष शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था और चार भाइयों में सबसे छोटा तथा अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। घरवालों से आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद