फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Man Dies After Being Struck by a Container Truck While Returning Home from a Walk

Shahjahanpur News: टहलकर घर लौट रहे युवक की कंटेनर की टक्कर लगने से मौत

Thu, 04 Jun 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Young Man Dies After Being Struck by a Container Truck While Returning Home from a Walk
मेडिकल कॉलेज में भाई के शव को देख​ बिलख पड़ी बहन। संवाद - फोटो : अ​धिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व अन्य।
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव निवासी कुलदीप (37) की मंगलवार रात चौराहे पर कंटेनर की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह टहलने के बाद घर के लिए लौट रहे थे। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, कुलदीप की शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी करते थे। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद घर से चौराहा तक टहलने के लिए गए थे। वापसी में बरेली की ओर से तेज गति से आए कंटेनर की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर गए।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। बुधवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखे शव को देख उनकी बहन बिलख पड़ी। परिजनों ने बताया कि कुलदीप तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। एक भाई संजू की तीन साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

पसगवां (खीरी)। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। शाहजहांपुर के मोहल्ला सहबाजनगर निवासी प्रहलाद (52) बुधवार को अपने पुत्र मुनीश कुमार के साथ बाइक से आई हॉस्पिटल सहदेवा आए थे। लौटते समय पसगवां थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी मोहम्मदपुर ताजपुर के पास नीलगाय को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अज्ञात चौपहिया वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में प्रहलाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि मुनीश कुमार घायल हो गया। घायल मुनीश कुमार को जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed