{"_id":"6a0a02bcc83d14bd800d08b5","slug":"young-man-climbs-150-foot-tower-to-win-back-married-girlfriend-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-173582-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवाहित प्रेमिका से शादी के लिए 150 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवाहित प्रेमिका से शादी के लिए 150 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक
रोजा (शाहजहांपुर)। शादीशुदा प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव हरैया निवासी सुंदरम टावर पर चढ़ गया। बाद में वह तीन घंटे के बाद 150 फुट ऊंचे टावर से उतरा।
विज्ञापन
रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरतारा गांव में एक ढाबे के पास लगे टेलीकॉम कंपनी के टावर पर युवक चढ़ गया। जिद करने लगा कि विवाहिता को मौके पर बुलाकर उसके साथ उसे भेज दिया जाए। पुलिस ने विवाहिता और उसके घरवालों को मौके पर बुलाया तो युवक ने पुलिस से अपने खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही। पुलिस के आश्वस्त करने पर वह दोपहर दो बजे नीचे उतरा। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका विवाहिता से प्रेम-प्रसंग एक फैक्टरी में काम करने के दौरान एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ वहां काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात उससे हुई थी। एक माह पहले महिला मायके आई थी। उसके पीछे वह भी यहां आ गया और विवाहिता को हासिल करने की जिद में टावर पर जा चढ़ा। इंस्पेक्टर उमेश मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सुंदरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।