{"_id":"9186dec4ff5621182fa4936e1a796ed9","slug":"you-have-started-military-training-struggling-to-live-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हो गई सैन्य ट्रेनिंग में खरा उतरने की जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हो गई सैन्य ट्रेनिंग में खरा उतरने की जद्दोजहद
शाहजहांपुर
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
25वीं यूपी बटालियन में शुरू हुए एनसीसी गर्ल्स के थल सेना कैंप (टीएससी) के दूसरे दिन फौज संबंधी प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया। खुशनुमा मौसम और हरे-भरे छावनी एरिया में छात्राओं ने प्रशिक्षण का खूब आनंद लिया और पसीना बहाया।
कमांडिंग ऑफीसर कर्नल अनिल शर्मा ने शूटिंग रेंज का जायजा लेते हुए कैडेट्स को उपयोगी टिप्स दिए। कर्नल शर्मा ने कहा कि शस्त्र प्रशिक्षण प्राप्त करके कैडेट्स में आत्मविश्वास, दुश्मनों से मुकाबला, कठिन चुनौतियों का सामना, किसी भी परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अच्छा शूटर वही होता है, जो एक गोली-एक दुश्मन के सिद्धांत पर खरा उतरता है। इसके बाद कैडेट्स को एडवांस शूटिंग, मैप रीडिंग, बाधा दौड़, जजिंग डिस्टेंस एंड फील्ड सिग्नल्स का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतियोगिताएं कराई गईं।
प्रतियोगिताओं में अग्रणी रहने और स्वयं को श्रेष्ठ कैडेट साबित करने के लिए छात्राएं एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। चूंकि प्रतियोगिता में ग्रुप के साथ व्यक्तिगत अंक व्यवस्था भी है, जिसके आधार पर राष्ट्रीय कैंप के लिए श्रेष्ठ 40 कैडेट्स का चयन किया जाएगा। एडम ऑफीसर कर्नल एसके सिंह, कर्नल बीके सिंह, कर्नल अनुभव राज की देखरेख में चल रहे प्रशिक्षण में मेजर अनिल मालवीय, लेफ्टिनेंट दीप्ति जैन, लेफ्टिनेंट वारिस जेम्स, लेफ्टिनेंट सुरत प्यारी, लेफ्टिनेंट राना बानो, सूबेदार मेजर भारत सिंह, नायब सूबेदार सुमेर सिंह, सीएचएम कश्मीर सिंह, राजू कुमार राय, सूबेदार राकेश कुमार आदि का सहयोग मिल रहा है।