फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yogi Adityanath's left hand fireworks, split dessert

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर छोड़ी आतिशबाजी, बांटी मिठाई

Sat, 18 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sat, 18 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath's left hand fireworks, split dessert
खुशी का इजहार - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता सुबोध मिश्रा, अरविंद सिंह ने मुमुक्षु आश्रम पहुंचकर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा उर्फ धांधू के नेतृत्व में खिरनी बाग स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क में आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान एक-दूसरे को कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अजय अग्निहोत्री, ज्ञानेश मिश्रा, संतोष विश्वकर्मा, दीपू सिंह, बृजेश, अजू मिश्रा, सरोज गुप्ता, रामदयाल शर्मा, कमल मिश्रा, कुलदीप वर्मा, श्रीपाल वर्मा, राकेश राना, मोहित तिवारी, प्रदीप मिश्रा,गोलू आदि लोग शामिल थे। 
विज्ञापन

तिलहर। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताआें ने खुशी की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और ढोल नगाड़ो पर नाचते गाते पटाखे छुडाते जय श्री राम के नारों के बीच मिठाइयां वंाटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम लगभग सात बजे नगर के चौराहा बिरियागंज पर भाजपा, भाजयुमो तथा मोदी सेना के कार्यकर्ता भारी संख्या में जय श्री राम के नारे लगाने लगे। इस बीच कार्यकर्ताआें ने पटाखे व आतिशवाजी छुडाकर खूब धमाल मचाया तथा मिठाइयां बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। लगभग आधे घंटे तक धूमधड़ाके के दौरान टैफिक जाम हो गया जिसे बमुश्किल पुलिस ने खुलवाया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमेन देवेंद्र कुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अरूण यादव उर्फ  चैनू, दुर्गेश गुप्ता, मोदी सेना के महेश गुप्ता, व्यापारी नेता हितेश गुप्ता उर्फ रिंकू, अनिल कुमार अग्रवाल, श्याम कुमार अग्रवाल, युवा भाजपा नेता अनुज कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा उर्फ वीरू, भगत जी, गुरूजीत सिंह, राहुल देव सागर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुशील बाबू गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर सरकारी अस्पताल के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताआें ने ढोल नगाड़ो के बीच जमकर डांस करते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता प्रभात सक्सेना, अपूर्व ओमर, अमित मिश्रा, निखिल ओमर, पवन कुमार, अमित गंगवार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed