फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yatra did not reach, preparations remained on hold

Shahjahanpur News: यात्रा के स्वागत की धरी रह गई तैयारी, नहीं पहुंचे कांग्रेस के नेतृत्वकर्ता

Fri, 16 Dec 2022 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Yatra did not reach, preparations remained on hold
शाहजहांपुर में भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेस के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस की नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार सुबह यहां आनी थी। पार्टी पदाधिकारियों ने इसके लिए व्यापक तैयारियां कीं, लेकिन दोपहर तक यात्रा नहीं पहुंची तो सभी इंतजाम धरे रह गए। बाद में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टाउन हॉल स्थित शहीद प्रतिमाओं से लेकर गर्रा घाट के गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष योगेश दीक्षित व तौकीर आलम आदि नेताओं के स्वागत की रूपरेखा बनाई गई थी। पीलीभीत से आने वाली यात्रा और उसमें शामिल नेताओं का जिले की सीमा पर स्वागत कर उन्हें टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय लाया जाना था। पार्टी कार्यालय के बाहर पंडाल सजाकर मंच बनाया गया। जिलाध्यक्ष समेत महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, फुरकान अहमद कुरैशी आदि पदाधिकारी सुबह से जुटे हुए थे।
विज्ञापन

दोपहर तक यात्रा की लोकेशन नहीं मिलने पर जिलाध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क साधा तो उन्हें बताया कि वह रामपुर से निकल रहे हैं। शाम तक यात्रा पहुंचने के आसार देख जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय से यात्रा शुरू करा दी। कांग्रेसियों ने नगर निगम कार्यालय स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने राहुल गांधी की यात्रा के चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। पं. रामप्रसाद बिस्मिल सेवा समिति के पदाकारियों और शरद कुमार, मुन्ना सिंह नवादा, सभासद हरनाम कटियार ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को अब कांग्रेस से उम्मीद : संजय कपूर
तीन बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब यह साबित करता है कि लोग कांग्रेस से उम्मीद लगाए हुए हैं। जनपद प्रभारी रिसाल अहमद, रामनाथ बघेला, अनूप वर्मा, सुरेश चंद्र शुक्ला, तसनीम अली खां, अनवर अनीस, पुवायां ब्लॉक अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, राजीव गुप्ता राजे, अदीब अहमद, कृष्ण कुमार सक्सेना, पूनम पांडेय, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed