{"_id":"58daae2a4f1c1b9b7663dbdf","slug":"yarn-of-power-sub-stations-cleaned-control-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकेंद्रों के यार्ड, कंट्रोल पैनल साफ किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकेंद्रों के यार्ड, कंट्रोल पैनल साफ किए
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांट रोड पर जमौर और बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी के 33 केवी पॉवर सब स्टेशनों पर मंगलवार को वहां के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की मंशा के अनुरूप श्रमदान करके सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने सब स्टेशन परिसर समेत यार्ड में उगी घास उखाड़ी और कंट्रोल रूम में झाड़ू लगाकर वहां के पैनल पर जमी धूल, जाले आदि साफ किए। बाद में उपकेंद्र प्रभारी ने सभी कर्मचारियों को सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करके आसपास का परिवेश स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।
सफाई अभियान के लिए दोनों उपकेंद्रों के प्रभारी अवर अभियंता मनीष प्रजापति ने बीती शाम कर्मचारियों के साथ बैठक करके सफाई को श्रमदान करने का आग्रह किया था। उनके अनुरोध पर दोनों सब स्टेशनों पर तैनात विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी सुबह सात बजे के बाद पहुंचने लगे। कर्मचारियों ने बिना किसी संकोच के उपकेंद्रों के अहाते में झाड़ू लगाई। बाद में यार्डों में रखे ट्रांसफार्मरों के आसपास खड़ी घास को साफ किया।
इसी क्रम में कंट्रोल यूनिट के पैनल चमकाए और कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित किया। बाद में उपकेंद्र प्रभारी प्रजापति ने संयुक्त रूप से दोनों उपकेंद्रों के कर्मचारियों को सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम का महत्व बताया और उसका अनुसरण करते रहने की सीख दी। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता अभियान को देने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
सफाई अभियान में अनिल सक्सेना, राजेंद्र गुप्ता, राजकमल, अजीत सक्सेना, देवेंद्र कुमार सागर, मनोज वर्मा, इमरान खां, सीताराम, अंकित शुक्ला, दीपक श्रीवास्तव, अजय कश्यप, वीरपाल, नरसिंह, कमलेश कुमार, रामप्रताप, प्रभात कुमार, संतन पाल, तरुण मिश्र, राजेश कुमार, खुर्शीद आलम, इंदुप्रताप गौतम, सुशील मिश्र आदि कर्मचारी शामिल रहे।