फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worry about your career...avoid cyber crime: SP

कॅरिअर की चिंता करें...साइबर अपराध से बचें : एसपी

Thu, 25 Sep 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Worry about your career...avoid cyber crime: SP
राजकीय इण्टर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोलते एसपी राजे
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने छात्रों को कॅरिअर बनाने के साथ ही अपराध से बचने के टिप्स दिए गए। उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य स्पष्ट कर आगे बढ़ना चाहिए। इस आयु में अपराध का शिकार हो जाने की आशंका रहती है। इसलिए कानून की न केवल जानकारी रखें बल्कि अच्छे नागरिक बनकर उसका पालन भी करें। उन्होंने यातायात के नियम, साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। इस दौरान करीब 50 छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी राजेश द्विवेदी ने छात्रों से उनकी अभिरुचि के बारे में पूछा। कहा कि अगर सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं तो अभी से फोकस होकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि यह सही है कि आईएएस-आईपीएस बनने के लिए एकेडमिक शिक्षा के अंक ज्यादा मायने नहीं रखते लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अभी पढ़ाई पर ध्यान न दिया जाए।
विज्ञापन

10वीं-12वीं से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई बेहतर ढंग से करने से सिविल सर्विसेज की तैयारी आसान हो जाती है। उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी। कहा कि यातायात नियमों का पालन करना अच्छे नागरिक की निशानी है। उन्होंने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना पुलिस का काम है लेकिन इसमें नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साइबर अपराध के खिलाफ युवाओं को जागरूकता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम में फंसने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान लगाना चाहिए। मोबाइल का इस्तेमाल बेहतर ढंग से पढ़ाई के लिए करें। इस दौरान छात्रों ने एसपी से सवाल भी पूछे। एक छात्र ने शहर में नाबालिगों के ई-रिक्शा चलाने का प्रश्न किया तो एसपी ने कहा कि यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई करती है।
इसी तरह छात्रों के कॅरिअर संबंधी प्रश्न पूछने पर एसपी ने उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल सिंह, संजय कुमार मौर्या, शिक्षक निधि मिश्रा, प्रेमशंकर सक्सेना, संजय शंकर मिश्रा, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

---
यातायात नियमों का पालन करने से हादसों में आएगी कमी
टीएसआई विनय पांडेय ने हादसों में कमी लाने के उपाय सुझाए। बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाएं। अपनी लेन में चले। यातायात नियमों का पालन करने से हादसों से काफी हद तक बच सकते हैं। बताया कि पुलिस लगातार स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है।

राजकीय इण्टर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोलते एसपी राजे

राजकीय इण्टर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोलते एसपी राजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed