फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   World Hypertension Day today: Smart phones and excessive salt are increasing high blood pressure among youth.

विश्व हाइपरटेंशन दिवस आज : युवाओं में उच्च रक्तचाप बढ़ा रहे स्मार्ट फोन और नमक की ज्यादा मात्रा

Fri, 17 May 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 17 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
World Hypertension Day today: Smart phones and excessive salt are increasing high blood pressure among youth.
शाहजहांपुर। फास्ट फूड सहित भोज्य पदार्थों में नमक की अधिक मात्रा लेने से लोग उच्च रक्तचाप की समस्या के शिकार हो रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। स्मार्ट फोन का ज्यादा इस्तेमाल और अनियमित दिनचर्या उन्हें चिड़चिड़ा बना रही है।
विज्ञापन


पहले हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप की समस्या बुजुर्गों में ज्यादा देखी जाती थी। वर्तमान में यह बीमारी 30 से 40 वर्ष के युवाओं में तेजी से बढ़ी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में आने वाले छह सौ मरीजों में रोजाना ही 70-80 मरीज ब्लड प्रेशर की समस्या के होते हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. सुप्रिया मिश्रा बताती हैं कि फास्ट फूड में नमक की मात्रा मानक से ज्यादा होती है। भोजन में भी नमक कम खाना चाहिए। हर समय मोबाइल फोन में सोशल मीडिया पर व्यस्त रहना भी खतरनाक है। इससे व्यक्ति भ्रामक जानकारियों में पड़कर व्यर्थ की उत्तेजना और तनाव का शिकार होता है। अनियमित दिनचर्या की वजह से भी युवा हाइपरटेंशन से जूझने लगते हैं। इसमें जरा-सी लापरवाही जान ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रोग की चपेट में आने से शरीर में बीमारियां पनपने लगती हैं। उपचार नहीं कराने से हृदयाघात और पैरालिसिस का खतरा होता है। मनोचिकित्सक डॉ.रोहिताश ईसा बताते हैं कि हाइपरटेंशन से बचने के लिए जहां तक संभव हो, सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें। साथ ही खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें।

-------------

यह हैं बीमारी के लक्षण

-हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में आने में सिर दर्द, सांस फूलना, चक्कर आना, कमजोरी और नाक से खून निकलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये सभी लक्षण तभी नजर आते हैं, जब स्थिति काफी गंभीर यानी जानलेवा बन जाती है।


-------------

ये बरतें सावधानी

-मोबाइल फोन का उपयोग कम करें, इसके लिए समय निर्धारित करें। मोबाइल फोन का उपवास भी रख सकते हैं।

-मोबाइल फोन में जरूरी सामग्री ही देखें। अगर आदद छूट न रही हो तो ध्यान-योग करने से मदद मिलती है।

-अपनी दिनचर्या में बदलाव करें, पर्याप्त पानी पीएं। सुबह भारी नाश्ता जरूर करें।
-ब्लड प्रेशर को दुरुस्त रखने के लिए नमक की मात्रा को कम करें।

-जंक फूड से दूरी बनाएं, सामान्य खानपान रखें।

-ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर नियमित जांच कराते रहें।

-दवा का नियमित सेवन करें, अन्यथा बीमारी गंभीर हो सकती है।

---------



-हाइपरटेंशन की दिक्कत युवाओं में बढ़ने लगी है। तनाव, नमक का अधिक सेवन करने व अनियमित दिनचर्या के चलते युवाओं के सामने समस्या आ रही है।

डॉ. सुप्रिया मिश्रा, फिजिशियन-राजकीय मेडिकल कॉलेज

----------



बहुत ज्यादा स्मोकिंग, शराब पीना, शारीरिक श्रम का न होना, खराब डाइट, दिनभर मोबाइल-लैपटॉप का इस्तेमाल हाइपरटेंशन के खतरे को बढ़ा रहा है। 18 साल की उम्र के बाद सभी को कम से कम साल में दो बार बीपी चेक कराना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना चाहिए।

-डॉ रोहिताश ईशा, मनोविश्लेषक, राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed