फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Workers should reach out to villages and towns to strengthen the PDA: Shakya

पीडीए को मजबूत करने के लिए गांवों व कस्बों तक पहुंचे कार्यकर्ता : शाक्य

Sun, 18 Oct 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Workers should reach out to villages and towns to strengthen the PDA: Shakya
शाहजहांपुर। सपा के प्रदेश सचिव डॉ. नवल किशोर शाक्य ने पीडीए जनसंवाद अभियान को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता गांवों और कस्बों तक पहुंचकर लोगों से संवाद करें। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनके सम्मान, अधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं।
विज्ञापन

शनिवार को अंटा स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शाक्य ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझकर उनकी आवाज उचित मंच तक पहुंचाना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन

जनसंवाद अभियान के माध्यम से विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की गई। इससे पहले जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर अवधेश वर्मा, सैयद रिजवान, लखन प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed