{"_id":"6a6a5b53f4fef232dd0dc97b","slug":"worker-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-in-field-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-180318-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्रमिक की संदिग्ध हालत में मौत, खेत पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्रमिक की संदिग्ध हालत में मौत, खेत पर मिला शव
विज्ञापन
उमरसड़ा के वेदप्रकाश का शव मिलने के बाद जानकारी करती पुलिस। संवाद
शाहजहांपुर। गांव उमरसड़ा निवासी 48 वर्षीय वेदप्रकाश उर्फ वेदराम का शव गांव चौढ़ेरा उमरसड़ा मार्ग पर खेत पर पड़ा मिला है। वेदप्रकाश की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
बुधवार शाम लोगों ने धान के खेत पर शव पड़ा देखा। मौके पर काफी जगह में धान की फसल भी कुचली थी। कुछ लोगों ने शव की पहचान वेदप्रकाश के रूप में की और उनके घर सूचना दी। वेदप्रकाश की पत्नी रूबी देवी रोती-बिलखती मौके पर पहुंचीं। सूचना पाकर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। रूबी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे और बुधवार सुबह आधार कार्ड पर फिंगर प्रिंट अपडेट कराने की बात कहकर निकले थे। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
शव पर चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। रूबी देवी भी किसी पर आरोप नहीं लगा रही हैं। वेदप्रकाश की मौत से पत्नी और पांच बच्चों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद