{"_id":"69e1205ee95c37a47902ad94","slug":"work-must-be-executed-with-transparency-and-quality-principal-secretary-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-170829-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किए जाएं कार्य: प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किए जाएं कार्य: प्रमुख सचिव
विज्ञापन
रोजा मंडी का निरीक्षण करते जिले के नोडल अधिकारी मनीष चौहान। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। भाषा विभाग, सचिवालय प्रशासन के प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने बृहस्पतिवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने विकास भवन सभागार में जिला विकास, राजस्व, कानून एवं शांति व्यवस्था से संबंधित बैठक की। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
नोडल अधिकारी ने समीक्षा में पाया कि जनपद में विभिन्न प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में संतोषजनक प्रगति हुई है। अतिरिक्त ऊर्जा/विकास क्षेत्र के अंतर्गत संचालित योजनाओं में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्रेड-ए प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनमें तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।
इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
नोडल अधिकारी ने सीएचसी भावलखेड़ा का किया निरीक्षण
जनपद नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने सीएचसी भावलखेड़ा का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। फार्मेसी कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उपलब्ध दवाइयों का विवरण जाना और ड्रग लिस्ट के अनुसार दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
-- -- -- --
निर्माणाधीन सर्किट हाउस और रोजा मंडी की देखी व्यवस्थाएं
नोडल अधिकारी ने लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट ग्राम सरायखास में निर्माणाधीन सर्किट हाउस परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्य को तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए। रोजा मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। मंडी में स्थापित समस्त 12 क्रय केंद्रों पर क्रय कार्य संचालित पाया गया। मौके पर उपस्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया गया कि जनपद के अब तक 6000 एमटी गेहूं क्रय किया गया है।